
महराजगंज में गत्ता फैक्ट्री पर चोरों का धावा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
महराजगंज: जनपद में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग टोला नवाजीबारी का है, जहां स्थित रामजी बोर्ड मिल (गत्ता फैक्ट्री) में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि बीते 27 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे पिन रोल व गत्ता समेत करीब 2 लाख रुपये के सामान को चोरी कर लिया। चोरों ने न सिर्फ फैक्ट्री के अंदर से सामान पार किया, बल्कि बाहर रखे गत्ते को भी फाड़ दिया, जिससे मालिक को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री मालिक सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, संदिग्धों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 9 April 2026, 5:37 PM IST