त्योहार पर खलल डालने वालों की खैर नहीं! DM-SP की सामने आई कार्ययोजना

दुर्गा पूजा से पहले सुल्तानपुर में जिला सुरक्षा संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में संगठन के सदस्यों से सहयोग मांगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 October 2026, 12:55 PM IST

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला में सुरक्षा संगठन सुलतानपुर की बैठक पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।

डीएम और एसपी को सौंपी गई कार्ययोजना

बैठक के दौरान संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव और महासचिव मोहम्मद इलियास खान ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संगठन की आगामी कार्ययोजना भी सौंपी। वहीं, संगठन के संरक्षक कमल नयन पाण्डेय और संयोजक आशीष अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और संगठन की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

1921 के बाद पहली बार, सुल्तानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में न्यायपालिका की सीधी एंट्री, खुर्शीद क्लब में वोटिंग आज

प्रशासन के साथ समन्वय पर दिया जोर

संगठन के मुख्य संयोजक बलदेव सिंह ने जिला सुरक्षा संगठन की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी दी। संरक्षक कमल नयन पाण्डेय ने संगठन की भूमिका बताते हुए प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के महत्व पर अपने विचार रखे। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संगठन की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने प्रशासन और संगठन के बीच समन्वय को उपयोगी बताते हुए सामाजिक कार्यों में सहयोग की भावना बनाए रखने पर जोर दिया।

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने की अपील

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए संगठन के सदस्यों से सहयोग की अपील की। बैठक में त्योहार के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रशासन के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया।

अमित शाह पर टिप्पणी मामला: क्या बढ़ेगी राहुल गांधी की मुश्किलें? सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में आज होगी आर-पार की बहस

संगठन के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में पूर्व महासचिव डॉ. नैयर रजा जैदी, कार्यालय सचिव कुलदीप गुप्ता, संयोजक जाहिद आब्दी सहित विभिन्न वार्डों के अध्यक्ष और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. राधेश्याम सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि बैठक का संचालन संयोजक राधेश्याम गुप्ता ने किया।

Location :  Sultanpur

Published :  17 October 2026, 12:51 PM IST