रफ्तार और लापरवाही ने छीनी तीन युवाओं की जिंदगी, बलरामपुर में पसरा मातम

मंगलवार की स्याह रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर काल बनकर आई। गालिबपुर चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे ने न केवल तीन नौजवानों की जिंदगी छीन ली, बल्कि तीन हंसते-खेलते परिवारों की दुनिया को भी हमेशा के लिए वीरान कर दिया। दो बाइकों की सीधी भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और सन्नाटा पसर गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 April 2026, 2:02 PM IST
Balrampur:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर  जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर 28 अप्रैल की देर रात एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी।

कैसे हुआ हादसा?

गालिबपुर चौराहे के पास दो बाइकों के बीच हुई सीधी और भीषण भिड़ंत में तीन होनहार युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सन्नाटा पसरने लगा था, तभी तेज रफ़्तार के जुनून ने तीन परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया। ग्राम मुहम्मदनगर के निवासी 17 वर्षीय आकाश वर्मा अपनी मौसी के घर धौरहरी जाने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा।

तीनों युवक सड़क पर लहूलुहान

बलरामपुर नगर के रहने वाले आशीष सोनी और सूरज कश्यप एक अन्य बाइक से आ रहे थे। गालिबपुर के पास आकाश की बाइक से उनकी बाइक भि़ड़ गई। तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव: बीजेपी को घेरा, एक्सप्रेसवे से लेकर महंगाई तक हर मुद्दे पर उठाए सवाल

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई। सबसे हृदयविदारक स्थिति आकाश के परिवार की रही, जहाँ उसके दादा पोते के पहुँचने का इंतज़ार कर रहे थे और जब उन्होंने फोन किया तो पुलिस ने मौत की सूचना दी।

Meerut: यूपी के विकास को मिली नई रफ्तार! गंगा एक्सप्रेसवे से यात्रा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

शादी की खुशियां गम में तब्दील

पड़ोस में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था, लेकिन इस खबर के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। आकाश के पिता बृजलाल, जो मुंबई में रहकर परिवार के बेहतर भविष्य के लिए मजदूरी कर रहे थे, अब अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए वहां से रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि आकाश का मुंबई जाने का टिकट भी पहले से बुक था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Location :  Balrampur

Published :  29 April 2026, 2:01 PM IST