SP MP Ramjilal Suman Death Threat: गाली भरे मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी, आगरा में FIR दर्ज

आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ramjilal Suman को जान से मारने की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया है। सांसद के मोबाइल पर अनजान नंबरों से लगातार गाली-गलौज और धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी से शिकायत की गई, जिसके बाद हरीपर्वत थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 12:02 PM IST

Agra: आगरा से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ramjilal Suman को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सांसद के मोबाइल पर अनजान नंबरों से गाली-गलौज और धमकी भरे संदेश भेजे गए। मामले की शिकायत डीजीपी राजीव कृष्ण से किए जाने के बाद थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

‘पिछड़ों की आवाज उठाने पर मार देंगे’

रामजीलाल सुमन ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा था। 5 मार्च को एक मोबाइल नंबर से भेजे गए संदेश में पिछड़ों और मजबूरों की आवाज उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

सांसद का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार फोन और संदेश भेजकर धमका चुका है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं।

WhatsApp DP और Screenshot भेजकर की शिकायत

सांसद ने धमकी देने वाले व्यक्ति की व्हाट्सएप डीपी और मैसेज के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत डीजीपी को भेजी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hariparvat Police कर रही नंबरों की जांच

थाना हरीपर्वत पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिन मोबाइल नंबरों से धमकी भरे संदेश भेजे गए, उनके धारकों की पहचान की जा रही है।

पुलिस साइबर और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Location :  Agra

Published :  20 May 2026, 12:02 PM IST