
अखिलेश यादव ने जारी किया PDA का प्रणपत्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित जनसभा के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र के जरिए पार्टी ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन अब बुरे दिन जाने वाले हैं। वहीं, वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने अपने संबोधन में जेल में बिताए समय और राजनीतिक संघर्ष का जिक्र किया।
समाजवादी पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र के जरिए विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने की कोशिश की है। अखिलेश यादव इससे पहले महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने और स्त्री समृद्धि योजना शुरू करने का वादा कर चुके हैं। इसके अलावा आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात भी कही गई है।
Akhilesh Yadav on IT City & Malls: लखनऊ के शॉपिंग मॉल और IT सिटी को लेकर बोले अखिलेश यादव, फ्लाइट का पुराना किस्सा किया साझा!
#AkhileshYadav #LucknowNews #SPManifesto2027 #UPPolitics #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty https://t.co/1HdibZCPZC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 26, 2026
सरकारी भर्तियों में पूरा आरक्षण देने और गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर उनकी उपज का भुगतान करने जैसे वादे भी सपा पहले कर चुकी है।
संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने और इसे पीडीए का प्रणपत्र नाम देने के जरिए समाजवादी पार्टी ने सामाजिक न्याय के अपने राजनीतिक विमर्श को संविधान और जनता की आकांक्षाओं से जोड़ने की कोशिश की है।
घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने जेल में बिताए समय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्हें और उनके बेटे को आशंका थी कि दोनों का एनकाउंटर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों को अलग-अलग गाड़ियों में लाया गया था।
आजम खान ने आरोप लगाया कि जेल की जिंदगी मौत से भी बदतर थी और उनके साथ अंग्रेजों से भी बुरा व्यवहार किया गया। उन्होंने अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह वोट कटवा नहीं, बल्कि वोट जुड़वा हैं और अब अखिलेश यादव के साथ हैं।
पिता मुलायम सिंह यादव की सियासी विरासत को आगे बढ़ाते अखिलेश यादव, ये तस्वीर आपका दिल जीत लेगी
#AkhileshYadav #MulayamSinghYadav #Netaji #SamajwadiParty #SPManifesto #UPElection2027 #AzamKhan #PDA #UPPolitics #UttarPradesh #Trending #Viral @yadavakhilesh @mediacellsp @samajwadiparty
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 26, 2026
समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपने घोषणापत्र के जरिए किसानों, युवाओं और आम उपभोक्ताओं से जुड़े कई वादे किए थे। इनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की कर्जमाफी और लैपटॉप वितरण जैसे प्रमुख वादे शामिल थे।
अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस बार पार्टी के राजनीतिक विमर्श में सामाजिक न्याय के साथ महिलाओं की आर्थिक सहायता, रोजगार, किसानों के भुगतान और कर्मचारियों की पेंशन जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 26 November 2026, 5:06 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav pda pran patra samajwadi party manifesto 2027 sp manifesto 2027 Up Elections 20227