SP Manifesto 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया PDA का प्रणपत्र, किसानों और युवाओं पर जोर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर लखनऊ में जन-मन का मैनिफेस्टो और पीडीए का प्रणपत्र जारी किया। महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये, पुरानी पेंशन, पक्की नौकरी और किसानों को समय पर भुगतान जैसे वादे पहले किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में आजम खान ने भी अपने राजनीतिक संघर्ष और जेल की जिंदगी का जिक्र किया।