हिंदी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश है। जहां इसी कड़ी में सोनभद्र में आतंकियों का पुतला फूंका गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
पहलगाम हमले को लेकर फूटा गुस्सा
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शनिवार यानी आज 26 अप्रैल के दिन को भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से बढ़ौली चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना पूरे देश को झकझोरने वाली है। देश का हर नागरिक मर्माहत है और सरकार से मांग करते हैं कि आज देश उनके साथ खड़ा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, कड़ी से कड़ी निर्णय लेते हुए दोषियों के खिलाफ बड़ी और कड़ी कार्रवाई हो। मृतकों के परिजनों व उनके परिवार के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि हम इस कायराना आतंकी घटना का निंदा करते है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता और छात्र नेता सौम्य सोनकर ने कहा कि पहलगाम की घटना कोई छोटी घटना नहीं है इसके पहले पुलवामा की घटना हुई और ऐसा लगता है कि मानो पाकिस्तान को कुछ गलतफहमी हो गई है, जिसको दूर करने की जरूरत है। कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि आज देश बहुत दुखी है जहां उनके परिवार की पीड़ा असहनीय है, पूरा देश उन सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि देश की सभी पार्टियों, विपक्षी दल सब एक साथ खड़े हैं। सरकार को बड़ी कार्रवाई के लिए निर्णय लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। सोशल आउटर डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष सुशील राव ने कहा कि अगर हम लोग अभी नहीं चेतेंगे तो पाकिस्तान की गलत फैमि बढ़ जाएगी उसको यहीं पर रोक देना जरूरी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में दयाराम प्रजापति युवा कांग्रेस जिला महासचिव, मिथिलेश पासवान विधानसभा राबर्ट्सगंज महासचिव युवा कांग्रेस ,, छात्र नेता रोहित भारती, आयुष तिवारी, शुभम शर्मा, आयुष पटेल, अनिल बियार, चंद्रकांत विश्वकर्मा, शुभम सिंह, उज्जवल सिंह, अंगद राव, रिशु सिंह व अमन पाठक रहे ।