
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर (Img X)
सीतापुर: हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सहजनपुर के पास मंगलवार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग लखनऊ में ईंट उतारने के बाद वापस बिसवां लौट रहे थे। इसी दौरान सीतापुर में हाईवे पर सहजनपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान बिनौना निवासी नीलू (35), रानीपुर निवासी आकाश (28) और बुलबुलिया निवासी गोविंद (32) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल सुशील और विकास को उपचार के लिए सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कराया। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Sitapur
Published : 17 November 2026, 9:38 AM IST
Topics : Road Accident UP Sitapur Highway Accident Sitapur Road Accident Sitapur News Truck Tractor Trolley Accident