Siddharthnagar: घाट पर पहुंचे थे अंतिम संस्कार में, हुई ऐसी घटना कि लौट नहीं सके घर

सिद्धार्थनगर में दाह संस्कार के दौरान अचानक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। कूड़ा नदी के घाट पर पहुंचे एक व्यक्ति के देखते ही देखते गहरे पानी में समा जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 August 2026, 5:22 AM IST

Siddharthnagar: जिले के उसका बाजार कस्बे में एक दर्दनाक हादसे की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। कूड़ा नदी के गौशाला चौराहे के पास स्थित घाट पर दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक व्यक्ति नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया।

डूबे हुए व्यक्ति की पहचान रामसेवक (45 वर्ष) पुत्र हीरंभ नाथ दूबे निवासी नगर पंचायत उसका बाजार के वार्ड इंदिरा नगर स्थित परसा बुजुर्ग के रूप में हुई है।

दाह संस्कार में शामिल होने के दौरान हुई घटना

बताया जा रहा है कि रामसेवक किसी परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए कूड़ा नदी के घाट पर गए थे। इसी दौरान वह किसी तरह नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए।

शख्स का कोई सुराग नहीं

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही उसका बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयासों के बावजूद मंगलवार शाम तक डूबे व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका।

25 जुलाई के वादों पर भड़के अभिजीत दीपके, 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा मार्च; इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक जाएंगे

शाम होने और अंधेरा बढ़ने के कारण पुलिस और रेस्क्यू टीम को अभियान रोकना पड़ा। पुलिस ने बताया कि अंधेरे में नदी में तलाश करना जोखिम भरा हो गया था, जिसके चलते फिलहाल अभियान को स्थगित कर दिया गया है।

उसका बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि  शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। पुलिस बल वापस लौट आया है। मंगलवार सुबह दोबारा टीम नदी में तलाश अभियान शुरू करेगी।

‘जनता की सुनवाई, जवानों का ख्याल’ सिद्धार्थनगर में DM-SSP का कड़ा रुख, नई सहूलियतों का आगाज

घटना के बाद रामसेवक के परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे जुटे रहे और उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सुबह होते ही गोताखोरों और टीमों की मदद से फिर से व्यापक स्तर पर तलाश की जाएगी।

Location :  Siddharthnagar

Published :  25 August 2026, 5:00 AM IST