गहिरी गांव में भोजपुरी फिल्म ‘द ग्रेट स्त्री’ की शूटिंग, कलाकारों को देखने उमड़ रही भीड़

जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के गहिरी गांव में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की रौनक बिखरी हुई है। यहां हॉरर विधा पर आधारित भोजपुरी फिल्म 'द ग्रेट स्त्री' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 October 2026, 4:16 PM IST

प्रतापगढ़: जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के गहिरी गांव में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की रौनक बिखरी हुई है। यहां हॉरर विधा पर आधारित भोजपुरी फिल्म 'द ग्रेट स्त्री' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। ग्रामीण अंचल में हो रही इस शूटिंग को देखने और पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी भारी भीड़ उमड़ रही है।

 

 

फिल्म के निर्देशक प्रवीण गुडरी ने बताया कि यह एक डरावनी (हॉरर) कहानी पर आधारित फिल्म है, जो दर्शकों को अंत तक बांधकर रखेगी। फिल्म में मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह, मनी भट्टाचार्य, विक्रांत सिंह, बालेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, विनोद मिश्र और गणेश शर्मा सहित कई दिग्गज कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर दुष्यंत सिंह हैं।

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से क्या था पूर्व वायुसेना अधिकारी का कनेक्शन? तुराग नदी में मिला शव

रोमांचक सीन का फिल्मांकन

गुरुवार को फिल्म के एक बेहद अहम और सस्पेंस से भरे दृश्य को कैमरे में कैद किया गया। दृश्य के मुताबिक, घर की बहू की मानसिक स्थिति खराब हो जाती है। परिजन इसे किसी भूत-प्रेत का साया मानकर इलाज के लिए एक ओझा (बाबा) के पास ले जाते हैं। वहां बाबा अपनी तांत्रिक विद्या के दम पर बहू को ठीक करने और साया दूर करने का दावा करता है।

MLC चुनाव ने तय कर दिया 2027 का नतीजा, BJP सरकार की विदाई तय! सपा विधायक बृजेश कठेरिया का हमला

इस रोमांचक और गंभीर दृश्य की शूटिंग को लाइव देखने के लिए दिनभर गहिरी गांव में कौतूहल का माहौल रहा और लोगों का हुजूम जुटा रहा। स्थानीय लोगों में अपने बीच फिल्मी सितारों को देखकर भारी उत्साह नजर आ रहा है।

Location :  प्रतापगढ़

Published :  29 October 2026, 4:16 PM IST