ड्यूटी से लौटे सफाईकर्मी की करंट लगने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के लाखोपार गांव में रविवार शाम करीब छः बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 June 2026, 3:09 AM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के लाखोपार गांव में रविवार शाम करीब छः बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, लाखोपार निवासी अवधेश गोड (52 वर्ष) सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह ड्यूटी पूरी कर शाम को घर लौटे। घर पहुंचने के बाद जैसे ही उन्होंने पंखा चलाने का प्रयास किया, पंखे में अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गए।

देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी कई दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा, ऐसे आया फंदे में

जांच में जुटी पुलिस

परिजन आनन-फानन में उन्हें भाटपार रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भाटपार रानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिवार पर टूटी दुखों का पहाड़

अवधेश गोड की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और नियमानुसार मिलने वाले सभी सरकारी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।

“पुलिस से बच रहा था आरोपी, लेकिन मुखबिर की सूचना ने खेल खत्म कर दिया”, देवरिया में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

इस घटना को लेकर पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय परिजनों के घर जाकर ढाढस देते हुए सरकार से एवं प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग कराने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Deoria

Published :  29 June 2026, 3:06 AM IST

Advertisement