
नालियों का गंदा पानी
Deoria : देवरिया में इन दिनों हालात काफी खराब हो गए हैं। शहर के कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने और कूड़ा फैला होने से लोगों को रोज दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। जिससे उनके बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है। बुजुर्ग लोग इस गंदगी और बदबू के कारण घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। कई जगह तो लोग गिरने के डर से बहुत संभलकर चल रहे हैं।
शहर के बाजारों और मोहल्लों में दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है। दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने से ग्राहक आने में दिक्कत कर रहे हैं। कई जगह तो बदबू इतनी ज्यादा है कि लोग खरीदारी करने से भी बच रहे हैं, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
देवरिया में DM का स्कूलों पर अचानक छापा! बच्चों से पूछे सवाल, जानें फिर 100 में से कितने नंबर दिए
लोगों ने बताया कि रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। काम पर जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना और बाजार जाना सब मुश्किल हो गया है। कई लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि देवरिया में सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। लोगों का आरोप है कि समय पर नालियों की सफाई नहीं की जाती, जिससे यह हालत बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत सफाई अभियान चलाने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि उन्हें इस गंदगी से राहत मिल सके।
Location : Deoria
Published : 10 May 2026, 7:01 AM IST