Samajwadi Party का हल्लाबोल : NEET पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में नीट परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। राफेल ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद कई राफेल को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 2:15 PM IST

Lucknow : NEET परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी लोहिया वाहिनी, छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। कई कार्यकर्ता पुलिस बस की छत पर चढ़ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सड़क पर घसीटा, जिससे कई लोगों के कपड़े फट गए और हाथ छिल गए।

‘महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान’

आनंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। खाने-पीने की चीजें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत कई भर्तियां वर्षों से लंबित हैं लेकिन सरकार ओबीसी वर्ग को उनका हक और जॉइनिंग नहीं दे रही है।

बंगाल की महिला सांसद का गला काटने वाला मामला नोएडा पहुंचा, समाजवादी अधिवक्ता सभा ने कहा- अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करो

NEET पेपर लीक पर सरकार को घेरा

राज साहनी ने कहा कि NEET परीक्षा का पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इसके बावजूद सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान हटाने में लगी है।

‘22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़’

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता जीतू कश्यप ने कहा कि NEET पेपर लीक ने 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद 70 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है और नौकरी की उम्मीद खत्म होती जा रही है।

‘महंगाई की कैसी मार, सरकार नाकाम’

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की। पोस्टरों पर लिखा था-
“महंगाई की यह कैसी मार, मजे में नेता जनता लाचार”
“पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, सरकार नाकाम”

Location :  Lucknow

Published :  22 May 2026, 2:15 PM IST