Saharanpur: ईद की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, इन इलाकों में की गश्त  

ईद की तैयारियों को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके मद्देनजर पुलिस अफसरों द्वारा कई इलाकों में गश्त की। भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 March 2026, 1:20 PM IST

Saharanpur: ईद की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिले भर में अलर्ट कर दिया है। रविवार शाम को पुलिस अफसरों ने शहर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा। जानकारी के अनुसार आने वाले पर्व ईद-उल-फितर को लेकर जिले में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर जनपद पुलिस ने सड़कों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। ईद-उल-फितर को लेकर शहर की कमान एसपी सिटी व्योम बिंदल के हाथ तथा देहात की कमान एसपी देहात सागर जैन की निगरानी में है। एसपी ने सभी थाना प्रभारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इन इलाकों में रखी जा रही नजर

भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

The Candid Talk: ब्यूरोक्रेसी कितनी स्वतंत्र? उत्तराखंड को 25 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, IAS विनोद रतूड़ी ने खोले सिस्टम के राज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर द्वारा प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सख्त एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए,कि सभी पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी मुस्तेदी के साथ करे।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही एसपी सिटी ने सभी सीओं को पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारी समस्त थाना प्रभारियों के सहित एक बार फिर भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और पैदल मार्च किया।

पुलिस ने की ये अपील

पुलिस ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। सड़क पर नमाज न पढ़ें। कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा: सोनौली में SDM ने मारा छापा, गोदाम का खंगाला रिकॉर्ड

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों,व्यापारियों एवम आमजन से सीधा संवाद कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की भी अपील की।

Location : 
  • Saharanpur

Published : 
  • 15 March 2026, 1:20 PM IST