
आरटीओ विनय कुमार पर गिरी गाज
महराजगंज: कुंभ मेले के दौरान अस्थाई बस स्टेशन के निर्माण में अनियमितता और कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते शासन ने महराजगंज के एआरटीओ विनय कुमार पर कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर शासन से संबद्ध कर दिया गया है।
उनकी जगह एआरटीओ सुरेश कुमार को महराजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस प्रशासनिक बदलाव की पुष्टि वाराणसी के उप परिवहन आयुक्त भीम सेन सिंह ने की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई के भी संकेत मिले हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लंबी छुट्टी के बाद एआरटीओ विनय कुमार ने गुरुवार को ही अभी दोबारा जिले का कमान संभाला था। वहीं शुक्रवार को निरीक्षण करने आए उप परिवहन आयुक्त ने इनके ऊपर कार्यवाही की पुष्टि की है।
बता दें, कुंभ मेले के अस्थाई बस स्टेशन निर्माण में धांधली और परिवहन कार्यालय में फैली अव्यवस्था व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते शासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है। अब शासन ने त्वरित कदम उठाते हुए सिद्धार्थनगर के एआरटीओ सुरेश कुमार को महराजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
कुंभ मेले के दौरान अस्थाई बस स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद एआरटीओ विनय कुमार लंबे समय से छुट्टी पर थे। हाल ही में लौटे थे और गुरुवार को ही कार्यभार संभाला था कि शासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। उन्हें हटाकर शासन से संबद्ध कर दिया गया है।
इस कदम के पीछे मेले के दौरान परिवहन व्यवस्था में गड़बड़ी और कार्यालय प्रबंधन की खामियां बताई जा रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह कार्रवाई शासन की पारदर्शिता और सख्त प्रशासनिक नीति का परिचायक है। अब सुरेश कुमार को महराजगंज का नया एआरटीओ बनाया गया है।
कुंभ मेले के दौरान परिवहन अव्यवस्था और कार्यालय में अनियमितताओं के चलते एआरटीओ विनय कुमार पर कार्रवाई की गई है। छुट्टी से लौटने के बाद गुरुवार को कार्यभार संभालते ही उन्हें हटाकर प्रशासन से संबद्ध कर दिया गया। इसे सरकार की सख्ती और पारदर्शिता की नीति माना जा रहा है।
Location : Maharajganj
Published : 2 May 2025, 1:12 PM IST