फतेहपुर में नहीं थम रहे सड़क हादसे, कार बाइक की भिड़त, बाइक चालक गंभीर

यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बाइक की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 February 2026, 8:34 PM IST

Fatehpur: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा हो गया। देवराजपुर गांव के पास शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे खागा की ओर से आ रही एक ग्रांड विटारा चार पहिया कार ने खागा की ओर जा रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चपेट में आकर तीन  बाइस सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में उसे हदगांव सीएससी भेजा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ऐराया माशायक गांव के ब्रह्मदत्त, देवदत्त पुत्र गण शीतल प्रसाद, राहुल कुमार पुत्र ब्रह्मदत्त 25 वर्षीय अपनी  बाइक से अपने गांव से चौकी चौराहे की तरफ़ से खागा जा रहे थे तभी चौकी चौराहा के आगे देवराजपुर गांव के पास सामने से आ रही एक कार से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बाइक चालक और अन्य दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

Seva Teerth: ‘हमने केवल नाम नहीं बदले’, PMO के नये पते सेवा तीर्थ से पीएम मोदी का संबोधन; जानिये खास बातें

तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हदगांव सीएचसी पहुंचाया गया। जिनकी हालत नाजुक देखते हुए राहुल कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल को कानपुर हैलट भेज दिया गया है। पारिवारिक जनों ने बताया कि राहुल कुमार की मार्च महीने में बरात जानी है।

PTI के CEO और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ ऑफिस, कहा- संस्थान की साख सर्वोपरि

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल और चार पहिया कार को अपने हिरासत में लेकर के जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 13 February 2026, 8:34 PM IST