यूपी के देवरिया में शुक्रवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और पेट्रोल टैंकर की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो निर्दोष लोगों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

देवरिया में भयानक सड़क हादसा
Deoria: जनपद के भाटपारानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। फुलवरिया-मझौली मार्ग पर एक ट्रक और टैंकर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचें और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
हादसा भाटपारानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया-मझौली मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के बैतालपुर आयल डिपो का भारत पेट्रोलियम का टैंकर बिहार के मैरवां से पेट्रोल खाली कराकर वापस आ रहा था। इस बीच भाटपारानी के फुलवरिया मझौली मार्ग पर पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना में टैंकर में बैठे दो खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।
देवरिया में पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में लूट, बदमाशों ने मचाया आतंक
मृतकों की पहचान जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गुड़री ग्राम निवासी शेषनाथ (34) पुत्र गिरधारी और मोहम्मद अफरोज (45) पुत्र मोहम्मद शमी निवासी बिहार शरीफ जिला नालंदा जिला के बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के ग्राम बनौलिया के रूप में हुई है।
चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर में सवार दोनों खलासियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास चीख़-पुकार मच गई। संयोग था कि टैंकर में घटना के समय पेट्रोल पदार्थ नहीं भरा था।
देवरिया में होली पर युवक को लगा ‘मौत’ का इंजेक्शन, फूटा लोगों का आक्रोश; जानिये पूरा मामला
भाटपाररानी के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की वजह की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जाएगा।
ग्रामीणों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से सड़क हादसों पर नियंत्रण करने की अपील की है।