राम मंदिर में 20 हजार करोड़ का खेल? रामगोपाल यादव के आरोप से लखनऊ तक हलचल

सैफई में अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर बड़ा सियासी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़े सोना-चांदी और हीरे के हार का हिसाब साफ नहीं है और 20 हजार करोड़ रुपये के घपले में बड़े लोग शामिल हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 July 2026, 1:41 PM IST

Etawah News : यूपी की राजनीति में राम मंदिर को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए राम मंदिर से जुड़े कथित घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर से 20 हजार करोड़ रुपये का घपला किया गया है और इसमें बड़े लोग शामिल हैं।

रामगोपाल यादव ने कहा

रामगोपाल यादव ने कहा कि मंदिर के सोना-चांदी और हीरे के हार का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब भ्रष्टाचार और दमनकारी शासन से ऊब चुकी है। उनके मुताबिक, इस माहौल से अगर कोई मुक्ति दिला सकता है तो वह अखिलेश यादव हैं।

अखिलेश का यादव 53वें जन्मदिन

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर रामगोपाल यादव ने उन्हें शतायु होने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि 2027 में जनता इस सरकार को सत्ता से हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। इस मौके पर सैफई में अमलतास के 53 पौधे भी रोपे गए।

Location :  Etawah

Published :  1 July 2026, 1:41 PM IST