
पति की मौत का क्लेम मांगने लखनऊ गई विधवा
पूरा मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर से जुड़ा हुआ है। इस गांव की रहने वाली विधवा रजनी देवी के पति संतोष कुमार की मौत कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में एक रेल दुर्घटना में हो गई थी। पति की मौत के बाद भी जब रजनी को दुर्घटना का क्लेम नहीं मिला, तो वह मदद की आस में अपने सगे भाई और मुंहबोले भाई सिंटू श्रीवास्तव के साथ लखनऊ गई थी। वहां उसने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर क्लेम दिलाने की गुहार लगाई थी।
विधवा महिला का लखनऊ जाना उसके चचेरे जेठ को पसंद नहीं आया। महिला जब लखनऊ से वापस आई तो चचेरे जेठ आगबबूला हो गए और उसे गांव से निकल जाने की धमकी देने लगे। विवाद यहीं नहीं थमा; जब पीड़ित महिला अपने मुंहबोले भाई के साथ बैंक जा रही थी, तभी चचेरे जेठ और उसके सहयोगियों ने रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल की चाबी खींचकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दबंगों ने महिला, उसकी बेटी और मुंहबोले भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी।
Mainpuri : फर्जी दस्तावेजों के सहारे किसान को बनाया भूमिहीन, अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
इस खौफनाक घटना के बाद जब पीड़िता न्याय की आस में स्थानीय कुर्रा थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी एक न सुनी और मामले को टाल दिया। थाने से निराश होकर थक-हार चुकी पीड़िता अपने परिवार और बुजुर्ग सास के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) के दरबार पहुंची।
पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। इस पूरे मामले और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पीड़िता और उसकी सास ने अपनी आपबीती साझा की है।
Location : Mainpuri
Published : 6 June 2026, 5:46 PM IST
Topics : Deputy CM Keshav Prasad Maurya Kumbh Rail Accident Claim mainpuri crime news UP News Widow Attacked by In Laws