रायबरेली में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ी किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, गांव में मची अफरा-तफरी

रायबरेली के ऊंचाहार में शादी की जिद पूरी न होने पर एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीण की सूझबूझ और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 24 October 2026, 12:03 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक किशोरी सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

शादी की जिद और परिजनों का इनकार

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के उसरैना गांव की है। यहां रहने वाली एक किशोरी किसी युवक से शादी करना चाहती थी। जब उसने अपने इस फैसले के बारे में परिजनों को बताया, तो उन्होंने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के इस रुख से किशोरी बेहद नाराज हो गई और उसने गुस्से में आकर एक बड़ा कदम उठा लिया।

टावर पर चढ़ने से मची अफरा-तफरी

परिजनों की नाराजगी से खफा होकर किशोरी अचानक गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर जा पहुंची और ऊपर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मिर्जापुर: परमापुर जलागम में वर्षा जल संचयन से चमकी किसानों की किस्मत, कृषि को मिल रहा नया बढ़ावा

नीचे खड़े ग्रामीण लगातार किशोरी को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतरने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक नीचे आने को तैयार नहीं हुई। इस स्थिति को देखकर गांव में लंबे समय तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

स्थानीय युवक की सूझबूझ से बची जान

हालात की गंभीरता को भांपते हुए गांव के ही एक युवक दिलीप कुमार ने हिम्मत दिखाई और वह खुद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचकर युवक ने किशोरी को प्यार से समझाया और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाब रहा। उसके नीचे उतरने पर सभी ने राहत की सांस ली।

शिक्षक MLC चुनाव: मंडलायुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से 17 जिलों में मतदान की निगरानी

पुलिस ने दी समझाइश और परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में लिया, प्यार से समझाया-बुझाया और बाद में उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Location :  Raebareli

Published :  24 October 2026, 12:03 PM IST