
अवैध खनन माफिया पर हंटर (Img: Dynamite News)
Raebareli : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त एक प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रार्थी को डिक्री जारी कराई गई। जनसुनवाई में तहसील सदर के ग्राम छिवलामऊ निवासी कंधई लाल पुत्र रज्जुलाल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कंधई लाल का वाद उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें चिट्ठी बंटवारे की पुष्टि हो चुकी थी, किन्तु अब तक डिक्री जारी नहीं की गई थी। प्रार्थी की वृद्धावस्था को दृष्टिगत रखते हुए उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं स्टाम्प शुल्क का वहन कर तत्काल डिक्री जारी कराई गई तथा उसकी प्रति प्रार्थी को उपलब्ध कराई गई।
Raebareli: नसबंदी के बाद भी गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां, CHC पर उठे गंभीर सवाल
साथ ही, प्रकरण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तहसीलदार को मौके पर इजराय की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रार्थी कंधई लाल द्वारा जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश के बाद खनन अधिकारी सुरेश लाकरा द्वारा मय एस०ओ०जी० टीम, रायबरेली सहित आज तहसील-ऊंचाहार के जगतपुर क्षेत्रों में साधारण मिट्टी की अवैध खनन/परिवहन की सूचना के क्रम में छापेमारी की गई, जिसमें मौके पर 01 जे०सी०बी० व 07 ट्रैक्टर मय ट्रालियों द्वारा साधारण मिट्टी का अवैध खनन परिवहन करते पाया गया जिसको पकड़कर थाना जगतपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है। उक्त वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित कराते हुए जुर्माने की धनराशि जमा कराया जायेगा।
Location : RaeBareli
Published : 11 June 2026, 8:08 PM IST