हिंदी
रायबरेली में बकरीद शांतिपूर्ण (Raebareli News)
Raebareli: रायबरेली में बकरीद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शासन के निर्देश पर पूरे जिले में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। डबल फाटक ईदगाह समेत विभिन्न स्थानों पर नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
डबल फाटक ईदगाह पर सपा के प्रदेश सचिव डॉक्टर शशिकांत शर्मा ने नमाजियों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और इसे महान पर्व बताया। वहीं जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मौके पर पहुंचकर कहा कि पूरे जिले में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
नमाज के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे जनपद में पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
नसीराबाद क्षेत्र में भी ईद-उल-अजहा का पर्व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही अकीदतमंद साफ-सुथरे परिधानों में ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने परतावल में ईदगाहों और संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण
प्रशासन की पहले से की गई तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिलेभर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
Location : Raebareli
Published : 28 May 2026, 12:12 PM IST