Raebareli News: आखिर क्यों तेज धूप में सड़कों पर उतर आए AAP कार्यकर्ता? सोनम वांगचुक के समर्थन में गूंजे जोरदार नारे

रायबरेली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन को लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ा गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 July 2026, 8:32 AM IST

Raebareli: राजधानी दिल्ली में पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे आंदोलन की गूंज अब रायबरेली तक पहुंच गई। बुधवार दोपहर करीब एक बजे तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित शहीद चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक का पोस्टर लगाकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की।

डिग्री कॉलेज चौराहे से निकाली विरोध यात्रा

प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने किया। उनके साथ रामू दादा, सुरेश सिंह, रवि द्विवेदी, दीपक गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, आशीष सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद यात्रा पुनः शहीद चौक पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपनी मांगों को बुलंद किया।

केंद्र सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सोनम वांगचुक से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाजों की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि सोनम वांगचुक की मांगों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और उचित निर्णय लिया जाए।

इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

Gorakhpur Cyber Fraud: करोड़ों की ठगी का ‘काला साम्राज्य’ बेनकाब, महिला गिरफ्तार… लेकिन मास्टरमाइंड अब भी फरार!

भीषण गर्मी में भी नहीं टूटा कार्यकर्ताओं का उत्साह

तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। "सोनम वांगचुक के समर्थन में न्याय दो" और "धर्मेंद्र प्रधान जवाब दो" जैसे नारों से शहीद चौक और आसपास का इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान शहर कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Location :  Raebareli

Published :  16 July 2026, 8:29 AM IST