
देवरिया में धरना-प्रदर्शन
Deoria: देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त महा मोर्चा के संयोजन में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने व अन्य किसान हित से जुड़े मुद्दे को लेकर किसानों का चल रहा धरना-प्रदर्शन 250 वें दिन भी जारी रहा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल का चलना जिले की सबसे बड़ी जरूरत है, मात्र इस मिल के चल जाने से करीब लाखों परिवार लाभान्वित होंगे । जहां विभिन्न समाज के अगुवाई में किसानों का जत्था धरने को समर्थन देने पहुंचा जहां सभी राजनीतिक दलों के जागरूक लोगों ने किसानों के इस अपरिहार्य मुद्दे का समर्थन ही नहीं, हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।
इस धरने में बरकत अली, राज मंगल सिंह, राम आजा सिंह, गोरख, मंजू चौहान, मुन्नीलाल, पप्पू चौहान, शंभू नाथ तिवारी, संजीव शुक्ला, विकास चौहान, कृष्ण कुमार गोस्वामी, नईम खान, शाहिद ख्वाजा मंसूरी, कृष्ण कुमार गोस्वामी, बद्री नारायण सिंह, रामलाल गुप्ता, ब्रह्मानंद चौहान, हरिबंध प्रसाद, बजरंगी दास ,अफजल अली, विजय शंकर कर्मयोगी, देवता मिश्र, बलराम, राम, बजरंग, हरिवंश राजभर, उग्रसेन सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा धरना-प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। कभी यह इलाका चीनी का कटोरा कहा जाता था। एक के बाद चीनी मिलें जर्जर होने के बाद बंद हो गई। उसके बाद देवरिया में एक भी नई चीनी मिल नहीं खोली गई।
Location : Deoria
Published : 2 September 2025, 10:18 PM IST
Topics : Demands Deoria protest Sugar Mill