रक्षा बंधन पर देश के वीरों को खास सम्मान, प्रयागराज से सीमा तक पहुंचेगी राखी की डोर

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रयागराज से देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए प्यार और सम्मान का संदेश भेजा गया। शहर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में राखी और मिठाई के साथ जवानों के प्रति कृतज्ञता जताई गई, वहीं रिटायर्ड सैनिकों और पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर देश सेवा का संकल्प भी दिलाया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 August 2026, 12:44 AM IST

Prayagraj: सेना के जवानों को प्रयागराज से रक्षा बंधन पर्व के लिए राखी और मिठाई भेजी गई है। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट व उनके अनुषांगिक क्लबों के द्वारा सिविल लाइंस धरना स्थल पत्थर गिरजाघर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आए रिटायर्ड जवानों, पुलिस अधिकारियों को राखी बांध कर देश की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

जवानों को बांधा रक्षासूत्र

इस अवसर पर मंडल के महिला सदस्यों द्वारा सेना के सब कमांडर, पुलिस अधिकारी और जवानों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया। मिष्ठान खिलाया गया। उन्होंने सीमा पर तैनात अपने वीर सपूत भाई एवं बेटों को रक्षा सूत्र भेजा। जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में देश के प्रति अटूट सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जवानों को भेजी पन्द्रह हजार राखी

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सेना के सब कमांडर एवं जवान, पुलिस के जवानों को लगभग पन्द्रह हजार राखी और तीन सौ किलो मिष्ठान भेजा गया। सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सिपाही देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में सरहद पर पूरी मुस्तैदी के साथ रहते हैं,वह चाहे तपता हुआ रेगिस्तान हो, बर्फीला पहाड़ हो, दुर्गम कुंदराएं हों।

हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, अफसरों ने संभाला मोर्चा; प्रयागराज में पानी निकालने के लिए रात-दिन जुटी टीमें!

कार्यक्रम स्थल पर पर 30 क्लबों के सदस्य

इस अवसर पर  500 पुरुष, महिला सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से सतीश टंडन कुंवर बीएम सिंह, डॉ आरके चौहान, बिजेंद्र वाजपेई पीआरओ, हिमांशु गुप्ता, अनिल टंडन, कल्पना अग्रवाल, इंदर मध्यान, पंकज रस्तोगी, मीना मध्याह्न, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप बीर, रीता बीर, रीना जायसवाल, अंजना शुक्ला, अनूप सिंह, विशाल खरे, रीजन चेयरपर्सन रोहित जायसवाल, रोहित गुप्ता, नीरज मेहरोत्रा, पूनम मेहरोत्रा, संजय चड्ढा, धीरेंद्र शंकर मिश्रा, माला मिश्रा ,नितिन यशार्थ अनेक पूर्व मंडलाध्यक्ष रीजन, जोन अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे ।

भदोही में आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे पिता-पुत्र

अंत में सभी ने देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए अपने वीर सपूतों को सलाम करते हुए नमन किया। कार्यक्रम का संचालन मेयर अजय अवस्थी, जगदमोहन अग्रवाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन लालू मित्तल द्वारा किया गया।

Location :  Prayagraj

Published :  25 August 2026, 12:39 AM IST