Prayagraj Fire: आलीशान होटल में उठी आग की ऐसी लपटें कि आसमान तक कांप उठा, अंदर फंसे लोगों की सांसें अटकी!

सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर फंसे लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। धमाके के बाद शुरू हुए इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 3:50 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित बिट्ठल होटल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल की ऊपरी मंजिलों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना काला धुआं उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद फैली आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद निकली चिंगारियां तेजी से होटल तक पहुंच गईं और आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

चंदौली में ‘लाल लिपस्टिक’ वाला गैंग, ‘खूबसूरत लड़कियों’ बनकर हाईवे पर करते थे कांड, देखें पुलिस ने कैसे किया खुलासा

12 से ज्यादा लोग अंदर फंसे

आग लगने के समय होटल के अंदर 12 से अधिक लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। दमकल कर्मी सीढ़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से कमरों में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों को सुरक्षित निकाला भी जा चुका है, जबकि कुछ अभी भी अंदर फंसे हैं।

अधिकारियों की मौजूदगी में चल रहा ऑपरेशन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड लगातार आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई है।

UP Crime: दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई ये गुहार

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

इलाके में मची दहशत

आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। पूरा इलाका धुएं से भर गया और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोग लगातार राहत कार्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Location :  Prayagraj

Published :  18 May 2026, 3:40 PM IST