हिंदी
Prateek Yadav को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई (Img: Google)
Lucknow: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठधाम में किया गया। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पूरा परिवार उपस्थित रहा।
उनका अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में पूरे राजकीय सम्मान और पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। 38 वर्षीय प्रतीक के अचानक निधन से न केवल यादव परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे उनके आवास से शुरू हुई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यालय भी ले जाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम यात्रा भैंसाकुंड पहुंची।
Prateek Yadav Death News Live: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, अखिलेश यादव समेत सभी परिजन मौजूद
शोक की इस कठिन घड़ी में पूरा यादव परिवार एकजुट होकर खड़ा दिखाई दिया। प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे, जिनमें प्रतीक के बड़े भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव और अंशुल यादव शामिल थे। प्रतीक की पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव भी अपनी दोनों बेटियों के साथ वहां मौजूद थीं।
प्रतीक यादव का बुधवार तड़के लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत की वजह 'पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज़्म' बताई गई है। यह एक गंभीर स्थिति है जो फेफड़ों की धमनियों में खून का थक्का जमने के कारण पैदा होती है।
Location : Lucknow
Published : 14 May 2026, 3:15 PM IST