Live Now

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा आज

Prateek Yadav Death News Live Updates: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 May 2026 , 8:56 AM
google-preferred

Prateek Yadav Death News Live: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव को उनके दोस्त अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 14 May 2026 08:56 AM (IST)

      अपर्णा यादव के घर कल सीएम योगी भी पहुंचे थे

      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपर्णा यादव के आवास पहुंचे और प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। घर का माहौल बेहद गमगीन नजर आया।

    • 14 May 2026 08:48 AM (IST)

      पति प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर देखकर अपर्णा यादव के छलके आंसू

      पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के दौरान अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं। गमगीन माहौल में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। परिवार, रिश्तेदार और समर्थक भी इस दुखद पल में भावुक नजर आए।

    • 14 May 2026 08:45 AM (IST)

      KGMU की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

      केजीएमयू में तैयार शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत ‘मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म’ के कारण हुए कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स से हुई।

    • 14 May 2026 08:44 AM (IST)

      छोटे भाई को श्रद्धांजलि देते भावुक हुए अखिलेश यादव

      समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने छोटे भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावुक होकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार और समर्थकों की आंखें भी नम नजर आईं तथा माहौल गमगीन बना रहा।

    • 14 May 2026 08:43 AM (IST)

      प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन तैयार

      प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अंतिम यात्रा के लिए एक शव वाहन भी तैयार कर लिया गया है।

      Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन तैयार

    • 14 May 2026 07:52 AM (IST)

      प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा अंतिम संस्कार

      Prateek Yadav Passes Away: प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा अंतिम संस्कार

      यहां पढ़ें पूरी खबर

    • 14 May 2026 07:47 AM (IST)

      अपर्णा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी अंतिम संस्कार की जानकारी

Location :  Lucknow

Published :  14 May 2026, 7:45 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement