
25 से ज्यादा मामलों में था आरोपी नसीम(AI Generated img)
Uttar pradesh के बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डी-कंपनी से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में हुई इस मुठभेड़ के दौरान नसीम दुर्रानी और पुलिस के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।
ये भी पढ़ें- Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान को लेकर ओडिशा में अलर्ट, 72 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
पुलिस और नसीम दुर्रानी के बीच हुई मुठभेड़ में उसे कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में कई गोलियां लगने से हुआ घायल(x)
नसीम दुर्रानी का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। बताया जाता है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के लगातार संपर्क में था। जानकारी के मुताबिक, छोटा शकील ने उसे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की सुपारी भी दी थी।
ये भी पढ़ें- हाथरस में बिसाना हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
बताया जाता है कि नसीम दुर्रानी ने इससे पहले कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। इस वारदात के दौरान उस पर 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गई थीं।
नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और लूट जैसे 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके अलावा, पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी उस पर लगा था।
Location : bulandshahr
Published : 20 November 2026, 7:49 AM IST
Topics : Bulandshahr Encounter crime news Gangster Naseem Durrani Killed Joint police operation Noida STF