बलिया में ट्रक खड़ा करने को लेकर भिड़े लोग, अंजाम हुआ दिल दहला देने वाला

बलिया के सुखपुरा गांव में ट्रक पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 24 March 2026, 8:51 PM IST

Ballia: एक मामूली सी बात ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया कि एक युवक की जान चली गई। ट्रक पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और लाठी-डंडों की मारपीट के बीच एक परिवार का चिराग बुझ गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखपुरा में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे ट्रक खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में मामला सिर्फ कहासुनी तक सीमित था लेकिन धीरे-धीरे दोनों तरफ से गुस्सा बढ़ता गया और माहौल गरम हो गया। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े।

मारपीट में गई जान

इस झड़प के दौरान कुसौटी निवासी विजय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट इतनी ज्यादा थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल विजय को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घेराबंदी, गोलियां और गिरफ्तारी: बलिया में रात के अंधेरे में हुआ कुछ ऐसा की कांप उठे बदमाश

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। गांव में किसी तरह की और हिंसा न फैले, इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर ली जा रही है और उसी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या बोले अधिकारी

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 24 March 2026, 8:51 PM IST