Noida Sector 16 Metro: ट्रैक पर कूदते ही मची चीख-पुकार, युवती की हालत गंभीर

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती ने अचानक चलती मेट्रो के सामने ट्रैक पर छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 March 2026, 8:07 PM IST

Noida: दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती ने अचानक चलती मेट्रो के सामने ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस घटना से मेट्रो पर अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरी घटना?

घटना की सूचना मिलते ही, फेज़ 1 पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवती को फौरन पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप का अनोखा मामला; CJI के भाई को लगाया फोन, जस्टिस सूर्यकांत बोले- ऐसे तत्वों को छोड़ेंगे नहीं

मामले की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक,  नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने बताया कि घटना के बाद, फेज़ 1 पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामला अभी जांच के अधीन है, और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Dhurandhar 2 collection: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में उड़े आमिर खान और रणबीर कपूर के रिकॉर्ड, जानें 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 25 March 2026, 8:07 PM IST