नोएडा अग्निकांड: जिंदा जली स्नेहा के दोस्त ने कहा- अगर वो झूठ नहीं बोलती तो मौत के मुंह में नहीं जाती, सुनाई अंतिम पलों की कहानी

नोएडा की इस बिल्डिंग में सब कुछ सामान्य था, लेकिन एक छोटे से झूठ ने सब कुछ बदल दिया। स्नेहा की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है कि कैसे एक छुट्टी का दिन जिंदगी का आखिरी दिन बन गया। क्या किस्मत इतनी बेरहम हो सकती है? जानें इस दर्दनाक घटना की पूरी सच्चाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 10:21 AM IST

Noida: बुधवार को नोएडा के ममूरा में हुए अग्निकांड में बिहारी की रहने वाली 26 साल की स्नेहा की जिंदगी निगल ली। इसके बाद स्नेहा के घर वालों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्नेहा के दोस्त दानिश ने वो बात बताई, जिसकी वजह से स्नेहा ने ऑफिस से छुट्टी कर ली। दानिश ने बताया कि अगर स्नेहा झूठ नहीं बोलती तो आज वो हमारे बीच में होती।

क्यों नहीं गई थी स्नेहा ऑफिस

स्नेहा मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी और सेक्टर-62 में स्थित बीपीओ कंपनी में काम करती थी। स्नेहा ने कंपनी से मंगलवार को किसी पर्सनल काम के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन कंपनी वालों ने नहीं दी। उसके बाद स्नेहा ने अगले दिन बुधवार को बीमारी का बहाना बताकर छुट्टी ले ली। हालांकि, स्नेहा ने झूठ बोला था। वह बीमार नहीं थी, लेकिन किसी को नहीं पता था कि बुधवार को क्या होगा। यह बात स्नेहा के दोस्त दानिश ने बताई।

यह भी पढ़ें-Bareilly: इंसानियत शर्मसार, गैस कनेक्शन के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जानिए क्या है पूरा मामला

बिल्डिंग पहुंचे तो सब कुछ खत्म मिला

दानिश ने बताया कि शायद स्नेहा या हमने भी कभी नहीं सोचा था कि उसका झूठ मौत तक लेकर चला जाएगा। जब उनको बिल्डिंग में अग्निकांड की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। इस घटना के बाद केवल स्नेहा का परिवार ही नहीं बल्कि उसके दोस्त और कंपनी में काम करने वाले साथी भी काफी दुखी हैं। स्नेहा का स्वभाव काफी अच्छा था।

कैसे हुआ था हादसा?

आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर को सेक्टर-66 ममूरा की गली नंबर-2 में स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग के बेसमेंट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी थी। सबसे पहले उसमें आग लगी और फिर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से जिंदा जलकर बिहार की रहने वाली स्नेह और मध्य प्रदेश के रहने वाले ऋषभ कुमार की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और बिल्डिंग में फंसे करीब 50 लोगों को बाहर निकाला गया। इस अग्निकांड में चार लोग झुलस गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें-मेरठ में भाभी-ननद के प्यार का खूनी अंत: हत्या के बाद महिला बोली- मेरे पति के साथ संबंध बनाए, इसलिए उठाया खौफनाक कदम

पंकज सिंह ने इस घटना पर डाइनामाइट न्यूज़ से क्या कहा?

इस घटना के बाद शाम को नोएडा के विधायक पंकज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके का जायजा लिया। पंकज सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "यह घटना काफी दुखद है। मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो भी इस घटना से पीड़ित है। उनकी पूरी मदद की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।"

Location :  Noida

Published :  16 July 2026, 10:21 AM IST