नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की जान बचाने की कोशिश करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, जानें क्यों?

सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में चर्चा में आए डिलीवरी बॉय मोनिन्द्र को पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस के अनुसार, मोनिन्द्र और उसका भाई व्यापारियों से अवैध वसूली करते थे। मोनिन्द्र वही शख्स है जिसने युवराज को बचाने की कोशिश के दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 June 2026, 6:15 PM IST

Noida : नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ महीनों पहले नोएडा में एक इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। युवराज मेहता को एक डिलीवरी बॉय ने बचाने की कोशिश की थी। अब वहीं, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार हो गया है। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने उसी डिलीवरी बॉय समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मोनिन्द्र पुत्र महरचन्द निवासी गढ़ी समस्तीपुर और नरेन्द्र पुत्र महरचन्द निवासी गढ़ी समस्तीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अपराधी रेस्टोरेंट और ठेलों वाले से हर माह रंगदारी मांगते थे। शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इसमें मुख्य आरोपी मोनिन्द्र है, जिसपर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Noida Builder Scam : फ्लैट देने के नाम पर धोखा, CBI जांच में सामने आई बड़ी साजिश, इस बिल्डरों की मुश्किलें बढ़ीं

क्या आपको याद है युवराज मेहता मौत मामला?

आपको बता दें कि बीते 16 जनवरी की रात करीब 1:45 बजे इंजीनियर युवराज मेहता अपनी गाड़ी से आ रहे थे। कोहरे के कारण इंजीनियर की गाड़ी सेक्टर-150 में स्थित एक बेसमेंट में गिर गई। बेसमेंट में पानी भरा हुआ था। इस हादसे में इंजीनियर की तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी। मौके पर डिलीवरी बॉय मोनिन्द्र पहुंचे।

मोनिन्द्र ने सिस्टम पर खड़े किए सवाल

मोनिन्द्र ने आरोप लगाया था कि मौके पर पुलिस और नोएडा प्राधिकरण की टीम थी, लेकिन किसी ने पानी में उतरकर युवराज को बचाने की कोशिश नहीं की। जिसकी वजह से युवराज की मौत हो गई। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना। अब वही मोनिन्द्र जेल पहुंच गया, जिसने इंजीनियर युवराज को बचाने की कोशिश की थी।

Location :  Noida

Published :  4 June 2026, 6:14 PM IST