महराजगंज के कोल्हुई में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी होली-ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे अखिलेश यादव का मानवता, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर यहां पहुंचे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी
जिले के कोल्हुई में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे और होली-ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम साम्प्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला रहा। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने डाइनामाइट न्यूज़ पर कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मानवता के संदेश, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अलग-अलग त्योहारों को साथ मनाना ही सच्ची राष्ट्रीय एकता की मिसाल है।
महराजगंज में होली-ईद मिलन के मंच से नसीमुद्दीन क्या करेंगे बड़ा ऐलान? एंट्री से बढ़ी हलचल
पूर्व मंत्री ने विश्वास जताते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रणनीति पर जोर दिया और कहा कि सपा की सरकार आने से प्रदेश में सकारात्मक बदलाव आएगा।
समारोह में महराजगंज जिले के सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, गणेश शंकर पांडेय, विनोद तिवारी, बाबर अब्बासी, शोएब अब्बासी समेत सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम अब्बासी स्क्वायर मार्केट में आयोजित हुआ। जहां लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।