सालों तक गूंगा-बहरा बनकर देता रहा पुलिस को चकमा, एक गलती से खुल गई पोल

मुजफ्फरनगर में महिलाओं से कुंडल लूटने की वारदातों से दहशत फैलाने वाले एक शातिर स्नैचर को पुलिस ने शिकंजे में लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी वर्षों तक गूंगा-बहरा होने का नाटक कर लोगों का भरोसा जीतता रहा और इसी आड़ में महिलाओं की रेकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 August 2026, 6:45 AM IST

Muzaffarnagar: जनपद में महिलाओं से कुंडल लूटने की वारदातों का पुलिस ने महज 39 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। थाना नई मंडी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक ऐसे शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से गूंगा-बहरा होने का स्वांग रचकर लोगों का भरोसा जीतता था और फिर महिलाओं की रेकी कर वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल और एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार बावरिया के रूप में हुई है। 30 जुलाई को शांतिनगर में महिला से कुंडल लूट की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल टीमों का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए दोनों कुंडल और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया।

आरोपी से बरामद हथियार

मुजफ्फरनगर में साध्वी प्राची ने ऐसा क्या कह दिया? छात्र आंदोलन से मौलाना जर्जिस तक साधा निशाना

पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से गूंगा-बहरा होने का नाटक करता था। वह भीख मांगने के बहाने मोहल्लों और बाजारों में घूमता, लोगों का विश्वास जीतता और महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखता था। मौका मिलते ही वह कुंडल और अन्य आभूषण छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश कर रही है और अन्य वारदातों में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

देखते ही देखते ये क्या हुआ? मुजफ्फरनगर में अचानक उठीं भयंकर आग की लपटें

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई पर नई मंडी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, पीड़ित महिला के पति ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम अवधि में घटना का खुलासा कर पुलिस ने जनता का विश्वास और मजबूत किया है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  2 August 2026, 6:23 AM IST