Muzaffarnagar News: नाबालिक आशिक का दबंगों ने किया ये हाल, मामला जान कांप जाएगी रूह

मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक नाबालिक आशिक को चार-पांच दबंग युवक घेरकर पीटते हुए नजर आ रहे है।ये वीडियो एक दो मिनट नहीं बल्कि पूरे 3:30 मिनट से भी अधिक का है जिससे…

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 March 2026, 7:35 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक नाबालिक आशिक को चार-पांच दबंग युवक घेरकर पीटते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो एक दो मिनट नहीं बल्कि पूरे 3:30 मिनट से भी अधिक का है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह इस युवक की बेरहमी से पिटाई की गई होगी। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तो वह भी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपने किये की माफी मांगते नजर आए।

क्या है पूरी घटना?

दरसअल,  बताया जा रहा है कि 24 मार्च को खतौली कोतवाली क्षेत्र के भूड़ गांव निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिक युवक रिहान अपनी युवती से मिलने मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित सराय रसूलपुर गांव में पहुँचा था। जहां युवती के परिजनों ने रिहान को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस दौरान दबंगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तकरीबन 3:30 मिनट के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह आरोपी युवक रिहान को पीटते नजर आ रहे हैं। जबकि रिहान हाथ जोड़कर रोता हुआ दबंगो के सामने ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि आज के बाद इस गांव में नहीं आऊंगा।

Budaun: एसएसपी और पीड़ित पिता की बंद कमरे में वार्ता, क्या अब बेनकाब होंगे बदायूं के वो बाहुबली? जानें क्या है मामला

आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र

घटना में बाद पीडीत युवक जब घायल अवस्था में किसी तरह अपने घर पहुँचा तो उसने आप बीती अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद पीड़ित युवक के पिता ने मंसूरपुर थाने में पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र देते हुए जब कार्रवाई की मांग करी तो पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आज 3 आरोपी कैफ,सुहैल और सलामन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये तीनो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आते ही हाथ जोड़कर अपने किये की माफी मांगते नज़र आये।

रिजल्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल, कौन सा करियर देगा सफलता और पैसा? जानिए ऐसे 10 कोर्स के बारे में, जो बदल देगा भविष्य

जिसकी जानकारी देते हुए सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सराय रसूलपुर से एक व्यक्ति को तीन चार व्यक्तियों द्वारा पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए। वादी की तरफ से सुसंगत धाराओं में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। और इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 26 March 2026, 7:35 PM IST