
छपार में पुलिस से मुठभेड़ (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Muzaffarnagar: जनपद के छपार थाना क्षेत्र के छपरा गांव में 5 सितंबर को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दो वांछित आरोपियों की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं।
6 सितंबर को पुलिस को दोनों वांछित आरोपियों के छिपने और फरार होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
ज्यादा दिन नहीं चली फरारी
घायल आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र लाफावत और अब्लीन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों का आवश्यक उपचार कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में धारा 188/26, 137, 65, 61(बी) BNS तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रकरण की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी ने सीओ सदर और एसपी सिटी द्वारा मामले की समीक्षा के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Location : Muzaffarnagar
Published : 7 September 2026, 5:50 AM IST
Topics : accused arrested chhapar police encounter Minor Rape Case Muzaffarnagar wanted accused encounter