MLC चुनाव: भाजपा-सपा के लोगों में मारपीट; आगरा में बवाल, हंगामे के मद्देनजर पुलिस तैनात

आगरा में विधान परिषद चुनाव के दौरान रात में  भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट और मतगणना में गड़बड़ी के इल्जाम लगाए। भाजपा नेताओं ने भी सपाइयों पर मारपीट करने और गुंडे बुलाने का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 28 October 2026, 12:58 PM IST

Agra: आगरा में विधान परिषद चुनाव के दौरान रात में  भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट और मतगणना में गड़बड़ी के इल्जाम लगाए, जबकि भाजपा नेताओं ने गुंडे बुलाने का आरोप लगाकर धरना दिया। आगरा में  विधान परिषद MLC के दौरान BJP और SP के बीच देर रात करीब एक बजे जमकर बहस हुई। मतगणना स्थल के अंदर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट के आरोप लगाए।

भाजपा नेताओं ने भी सपाइयों पर मारपीट करने और गुंडे बुलाने का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनो दलों के हंगामों को  देखकर पुलिस तैनात की गई।  पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों की बात को समझने का प्रयास करते रहे।

फटे कुर्ते में मतगणना हॉल से बाहर निकले

सपा प्रत्याशी ने दावा किया वह करीब चार हजार मतों से आगे चल रहे थे लेकिन जानबूझ कर मतों को बदलने की कोशिश की गई। सपा के पोलिंग एजेंटों ने भाजपाइयों पर डॉ. आकाश अग्रवाल से मतगणना के दौरान गड़बड़ी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि डॉ. आकाश अग्रवाल ने खुद अपना कुर्ता फाड़ा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा की ओर से गुंडे बुलाए गए हैं, जिसके विरोध में भाजपाई मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए है।

मारपीट में आकाश अग्रवाल के कपड़े फटे

हरिकिशोर तिवारी धरने पर बैठे

हरिकिशोर तिवारी अपने पोलिंग एजेंटों के साथ मतगणना स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। विरोध करने पर पुलिस की मौजूदगी में उनके व समर्थकों के साथ मारपीट की गई। भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी  का आरोप था कि सपा के एजेंट बनकर आए गुंडों ने भाजपा के एजेंटों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय आरोपियों को ही बचाने का काम किया। रात दो बजे तक भाजपाई धरने पर बैठे थे।

हरिकिशोर तिवारी धरने पर बैठे, मामले पर पुलिस तैनात

Location :  New Delhi

Published :  28 October 2026, 11:30 AM IST