मिर्जापुर के लाल पेड़े को करोड़ों का अनुदान, योगी सरकार देगी ग्लोबल पहचान

योगी सरकार ने मिर्जापुर में एक जिला-एक व्यंजन (ODOP/ODOC) योजना के तहत लाल पेड़े को चयनित कर इसके कारोबार को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये तक के अनुदान की व्यवस्था की है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 17 July 2026, 1:33 PM IST
google-preferred

Mirzapur: हस्त निर्मित कालीनों के लिए प्रसिद्ध मिर्जापुर के पारंपरिक स्वाद को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक जिला-एक व्यंजन यानि ओडीओसी योजना के तहत चयनित लाल पेड़ा के कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान प्रदान करेगी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुछ दिनों पहले ही लाल पेड़ा का चयन किया गया है।

सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक मदद लाल पेड़ा को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही इसके कारोबार से जुड़े कारीगरों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलने का भी काम करेगी। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि एक जिला-एक व्यंजन योजना के तहत 25 लाख रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक की परियोजना लागत पर उद्यमी को अनुदान प्रदान किया जाएगा।

यहां भी पढ़ें: Mirzapur: 4.964 किलो अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

परियोजना लागत

परियोजना लागत 25 लाख रुपए तक पर अनुदान राशि 25 प्रतिशत, 25 लाख से अधिक और 50 लाख तक पर परियोजना लागत का 20 प्रतिशत, 50 लाख से अधिक एवं 1.5 करोड़ रुपए तक पर परियोजना लागत का 10 प्रतिशत या 10 लाख में से जो अधिक हो और 1.5 करोड़ से अधिक की परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत या 50 लाख में से जो कम हो, वह अनुदान प्रदान किया जाएगा।

400 लोग इस कारोबार से जुड़े

उपायुक्त ने बताया कि जनपद में लाल पेड़ा बनाने की लगभग 65 ईकाइयां क्रियाशील हैं, जहां लगभग 400 लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। बताया कि सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, ट्रांसजेंडर, महिला एवं दिव्यांग लाभार्थी को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा।

उद्यमी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन करे

उद्यम शुरू करने के दो वर्ष बाद सफलतापूर्वक संचालित होने पर अनुदान राशि बैंक ऋण में समायोजित की जाएगी। बताया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए संबंधित उद्यमी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के मकसद से सरकार मार्जिन मनी के रूप में अनुदान प्रदान करेगी। इससे ओडीओसी के अंतर्गत चयनित लाल पेड़ा से जुड़े उद्यमियों के काम को बढ़ावा मिलेगा।

यहां भी पढ़ें: Mirzapur: खुशियों की जगह पसरा मातम, प्रसूता की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रशिक्षण से निखरेगा हुनर

उन्होंने बताया कि लाल पेड़ा बनाने वाले मिर्जापुर के कारीगरों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगी। इसमें व्यंजनों की पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्वच्छता के मानक और लंबी शेल्फ-लाइफ सुनिश्चित करने के गुण सिखाए जाएंगे।

जिससे मिर्जापुर के बने ये लाल पेड़े बिना खराब हुए देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकें लाल पेडा तैयार करने वाले दुकानदारो के द्वारा शुद्धता का पूरा ख्याल रक्खा जाता पेड़ा बनाने वाले कारीगर ने वताया की उपली की आग पर तैयार किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल का जरा भी प्रयोग नही किया जाता जिससे शुद्धता बरकार रहती है। यह शुगर फ्री भी होता है।

Location :  Mirzapur

Published :  17 July 2026, 1:33 PM IST

Advertisement