लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में आगजनी की घटना हो गई। जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की दम घुटने से और झुलने से दर्दनाक मौत हो गई।

मेरठ में भीषण अग्निकांड
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहुत ही दुखद और दर्दनाक घटना सामने आयी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर में एक कपड़ा कारोबारी के मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कारोबारी की पुत्रवधू और पांच पोते-पोतियों की मौत हो गई। कई लोग झुलसे हुए हैं। सभी घायलों को हापुड रोड के राजधानी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।
आग की इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगजनी की घटना के कारण इलाके में हड़कंप मचा रहा। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी चोटें आई हैं।
Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
मृतकों की पहचान रुखसार (30) पत्नी आसिम, अद्दस (3) पुत्र आसिम, नबिया (6 माह) पुत्री आसिम, इनायत ( 6 माह) पुत्री आसिम, महविश (12) पुत्री फारूक, हम्माद (4) पुत्र फारूख के रूप में हुई है।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
जानकारी के अनुसार किदवई नगर गली नंबर 3 में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी इकबाल का घर है। उन्होंने अपने तीन मंजिला मकान में नीचे के हिस्से को गोदाम के रूप में विकसित किया है। ऊपरी दोनों मंजिल पर इकबाल की पत्नी बानो समेत पांच बेटे फारुक, डॉ. इरशाद, रिजवान, आसिम और सद्दाम परिवार के साथ रहते हैं।
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अग्निकांड
सोमवार रात परिवार के पुरुष मस्जिद गए थे। रात करीब 9:00 के मकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान नीचे बने गोदाम में रखे कपड़ों का स्टॉक जलने लगा। इससे पूरे मकान में धुआं भर गया। मकान सीढ़ियों तक आग की लपटें पहुंच गई। इससे ऊपरी मंजिल से नीचे उतरने का रास्ता बंद हो गया। ऊपर फंसे परिवार के सदस्य चीखने लगे।
इकबाल की पत्नी बानो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा घायलों को बचाने के प्रयास में एक रिश्तेदार शहजाद भी झुलस गया।
मेरठ में भीषण अग्निकांड
Deoria Big News: शिक्षक आत्महत्या मामले में BSA पर एक्शन शुरू, DM ने शासन को भेजा निलंबन पत्र
मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि किदवई नगर में एक मकान में आग लगी थी। हादसे में एक महिला समेत एक ही परिवार के पांच बच्चों की मृत्यु हुई है। हादसे का कारण पता करने के लिए टीम को लगाया गया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।