श्मशान घाट पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र! नींबू और नारियल मिलने से फैली सनसनी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

मऊ के दोहरीघाट स्थित श्मशान घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र की सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई है। जमीन पर पीएम की फोटो के पास सुई चुभोए नींबू, नारियल और सिंदूर मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मचा है।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 24 October 2026, 2:44 PM IST

Mau: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के दोहरीघाट कस्बे में स्थित मुक्तिधाम (श्मशान घाट) पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र की सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सुई चुभोए हुए नींबू और नारियल के साथ मिली तस्वीर

मऊ के दोहरीघाट स्थित शवदाह स्थल पर मिले इस अजीबोगरीब नजारे ने सबको चौंका दिया है। वायरल हो रही तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर जमीन पर रखी हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर के आसपास कुल नौ नींबू (जिनमें सुई चुभोई गई थी), चार नारियल, लाल धागा और सिंदूर जैसी कई तांत्रिक सामग्रियां पड़ी हुई थीं। सार्वजनिक श्मशान घाट पर इस तरह की सामग्री और पीएम की तस्वीर मिलने के बाद स्थानीय लोगों के होश उड़ गए और यह बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।

Budaun News: बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से की बेटे की हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को श्मशान घाट के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई यही सवाल पूछ रहा था कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसी ने तंत्र-मंत्र क्यों किया है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुक्तिधाम पर तांत्रिक क्रियाओं का होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला देश के प्रधानमंत्री से जुड़ा होने के कारण यह चर्चा का विषय बन गया है।

Raebareli Accident: रायबरेली में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

प्रशासन और पुलिस की नजर

फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी व्यक्ति की भूमिका या इसके पीछे के असली उद्देश्य को लेकर कोई भी ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। इन सामग्रियों को किसने और क्यों वहां रखा था, इसकी वास्तविकता जांच और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही सामने आ सकेगी।

Location :  Mau

Published :  24 October 2026, 2:44 PM IST