यूपी के चंदौली में गुरुवार को भीषण धमाका हो गया। गुब्बारे में गैस भरते समय एक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटते ही उसके टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। जिसकी चपेट में आने से प्रिंटिंग प्रेस संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

चंदौली में भीषण धमाका
Chandauli: यूपी के चंदौली में गुरुवार को भीषण धमाका हो गया। गुब्बारे में गैस भरते समय एक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटते ही उसके टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। जिसकी चपेट में आने से प्रिंटिंग प्रेस संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गुब्बारे वाले को निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।
घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के प्लाट नंबर एक इलाके की है।
जानकारी के अनुसार गुब्बारे में गैस भरने के दौरान एक सिलेंडर में धमाका हो गया। सिलेंडर के टुकड़े की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक दुकान का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
Navratri 2026: बदायूं में श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा, मंदिर पहुंचने में हो रही है दिक्कत
तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना तेज हुआ कि सिलेंडर के टुकड़े कई मीटर दूर तक गिर गए । बीच सड़क हुए धमाके से मची अफरा तफरी मच गई। सिलेंडर की चपेट में आने से गुब्बारे वाले सहित प्रिंटिंग प्रेस संचालक घायल हो गया।
Sonbhadra News: रात के अंधेरे में निकला मशाल जुलूस… सोनभद्र में आखिर क्यों भड़के सैकड़ों शिक्षक?
पुलिस ने बताया कि गुब्बारे में गैस भरते समय एक सिलेंडर फट गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।