जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड को लेकर उबाल : बहन ने की पैदल कूच, गिरफ्तारी पर पुलिस के हाथ खाली

जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड के 15 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। न्याय की मांग को लेकर बहन सौम्या बिंद ने ग्रामीणों के साथ पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 May 2026, 9:30 PM IST
google-preferred

Jaunpur : दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड को करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। न्याय की मांग को लेकर मृतक की बहन सौम्या बिंद गांव से ग्रामीणों के साथ हाथों में तख्ती और बैनर लेकर पैदल ही जिला मुख्यालय के लिए निकल पड़ी। भीषण गर्मी और 40 डिग्री तापमान के बावजूद लोगों का जत्था करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचा।

रास्ते में पुलिस ने रोकने की कोशिश

रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोककर समझाने का प्रयास किया, लेकिन सौम्या बिंद का साफ कहना था कि अब परिवार को सिर्फ आश्वासन नहीं बल्कि आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय चाहिए। लोग लगातार “न्याय दो” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

कलेक्ट्रेट बना पुलिस छावनी

कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीएम कार्यालय के सामने मृतक का परिवार और ग्रामीण धरने पर बैठ गए, जहां देर शाम तक विरोध जारी रहा।

यूपी में 38 IAS के बंपर तबादले, देवरिया, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, मऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ के DM बदले गए

मंत्री के बयान पर जताई नाराजगी

धरने के दौरान सौम्या बिंद ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी परिवार पर टिप्पणी करना गलत है। यदि किसी के परिवार की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की बातें कही जाएं तो उन्हें कैसा लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई और इनाम घोषित

वहीं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले के तीनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। स्थानीय पुलिस की कई टीमें और एसटीएफ आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। बावजूद इसके परिजनों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है और वे जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

Location :  Jaunpur

Published :  15 May 2026, 9:30 PM IST

Advertisement