गौतमबुद्ध नगर वकीलों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा नया चैंबर, अध्यक्ष-सचिव की प्रशासन के साथ हुई बैठक

सूरजपुर कोर्ट में बढ़ती वकीलों की संख्या के बीच अब नए चैंबर निर्माण की मांग तेज हो गई है। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर बनाने की मांग की है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 May 2026, 6:13 PM IST
google-preferred

Noida Desk: गौतमबुद्ध नगर के उन युवा वकीलों के लिए खुशी की बात है। यह सूरजपुर कोर्ट में अपना चैंबर चाहते हैं। दरअसल, जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन (गौतमबुद्ध नगर) की ओर से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर सूरजपुर कोर्ट में वकीलों के चैंबरों के पुनर्निर्माण की मांग की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) और सचिव शोभाराम चंदीला ने ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है।

वकीलों की बढ़ती संख्या के कारण चैंबर कम पड़ रहे

सचिव शोभाराम चंदीला ने बताया कि कोर्ट में वकीलों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से चैंबर की संख्या कम पड़ रही है। कोर्ट में करीब 5 हजार से ज्यादा वकील हैं और चैंबर सिर्फ 824 हैं। इसलिए चैंबरों का निर्माण बेहद जरूरी है।

प्राधिकरण कर रहा था रुकावट

शोभाराम चंदीला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन चैंबरों के निर्माण में रूकावट कर रहा था। जिसकी वजह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोशन जैकब और एसीईओ (योजना) वीएस लक्ष्मी के साथ बैठक की गई। इस दौरान प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि जिस भूमि पर अधिवक्ताओं के चैंबर बने हैं, उसका स्वामित्व अधिकार प्राधिकरण में निहित नहीं है।

नोएडा की त्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, तीन घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

डीएम तक पहुंचा मामला

अब यह मामला गौतमबुद्ध नगर की डीएम तक पहुंच गया। इस मामले में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) का कहना है कि इससे वकीलों को फायदा होगा। काफी समय से कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील चैम्बरों की मांग कर रहे थे। उन उनकी समस्याओं का समाधान होने वाला है।

Location :  Noida

Published :  29 May 2026, 6:12 PM IST

Related News

Advertisement