यूपी में बड़ी वारदात: बदायूं में HPCL प्लांट में सरेआम प्रबंधक और उप-प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, लखीमपुर से नोएडा तक सनसनी

बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में नोएडा निवासी प्रबंधक और उप-प्रबंधक को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी कंपनी का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है। हत्या का कारण रिश्वत और उगाही बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 March 2026, 4:11 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिनदहाड़े एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एचपीसीएल प्लांट के अंदर अचानक हुई गोलीबारी ने कर्मचारियों और आसपास के लोगों के होश उड़ा दिए। नोएडा निवासी प्रबंधक सुधीर गुप्ता और लखीमपुर के उप-प्रबंधक हर्षित मिश्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना इतनी बेरहमी से हुई कि आरोपी ने लगभग एक घंटे तक तांडव मचाया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी गई।

आरोपी ने प्लांट में मचाया आतंक

सूत्रों के अनुसार, गोली चलाने वाला आरोपी कंपनी का पूर्व कर्मचारी था। यह पेलोडर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुका था। आरोपी ने प्लांट के अंदर घुसकर दोनों अधिकारियों को दो से तीन गोलियां मारी। घटना इतनी अचानक थी कि सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी चकित रह गए।

बदायूं में रातों-रात खाक हुआ करोड़ों का माॅल! आधी रात लगी भीषण आग, जानें क्या है पूरा मामला?

हत्या का कारण

आरोप है कि पिछले कई महीनों से एचपीसीएल कर्मचारियों से उगाही और रिश्वत ले रहा था। प्रबंधक और उप-प्रबंधक ने उसकी मांग पूरी नहीं की। जिसके चलते उसने इतनी हिंसक वारदात को अंजाम दिया। यह घटना कंपनी में भ्रष्टाचार और सुरक्षा की बड़ी चूक को भी उजागर करती है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

मौके पर थाना दातागंज और मूसाझाग पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन ने एचपीसीएल प्लांट में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 12 March 2026, 4:11 PM IST