गोरखपुर: खजनी बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर, एक वोट और पलट गई पूरी बाजी!

गोरखपुर के खजनी तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद का फैसला महज 1 वोट से हुआ। एडवोकेट मल्लू लाल ने 46-45 से जीत दर्ज कर रोमांचक मुकाबले में बाजी मार ली।

Gorakhpur: खजनी तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार ऐसा मुकाबला देखने को मिला। जिसने हर किसी की धड़कनें बढ़ा दीं। अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में सिर्फ एक वोट ने पूरा खेल बदल दिया। नतीजा ऐसा रहा कि जीत और हार के बीच बस एक मत का फासला रह गया और इसी के साथ मल्लू लाल ने इतिहास रच दिया।

अध्यक्ष पद पर रोमांचक जीत

अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सत्यप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ मल्लू लाल और एडवोकेट कृपाशंकर सिंह के बीच कड़ी टक्कर रही। वोटों की गिनती में मल्लू लाल को 46 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 45 वोट ही मिल सके। यह बेहद करीबी मुकाबला पूरे चुनाव का सबसे चर्चित क्षण बन गया।

गोरखपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद की सजा, सिर्फ 16 कार्य दिवस में आया ऑर्डर

अन्य पदों पर भी दिलचस्प नतीजे

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट ईश्वर चंद्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को 24 मतों के बड़े अंतर से हराया। वहीं महामंत्री पद पर एडवोकेट चंद्रमौली शर्मा ने 11 वोटों से जीत हासिल की। कुछ पदों पर निर्विरोध चुनाव भी हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद शामिल रहे।

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान

चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की निगरानी में मतदान और मतगणना का कार्य निष्पक्ष तरीके से कराया गया। जिससे चुनाव की विश्वसनीयता बनी रही।

गोरखपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ईंट- पत्थरों से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी…

जीत के बाद जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में जश्न शुरू हो गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। मल्लू लाल के समर्थकों ने जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। जिससे माहौल उत्सव में बदल गया।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 1 April 2026, 5:12 AM IST