सोनभद्र में बच्चा चोरी के शक में जमकर हंगामा, चालक को पीटा

यूपी के सोनभद्र में शनिवार को बच्चा चोरी के शक में हंगामे की खबर सामने आयी है। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की कार को घेरकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह काबू किया। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 March 2026, 1:09 AM IST

Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र में शनिवार रात को बच्चा चोरी के शक में जमकर हंगामा हो गया। कार में बैठे एक महिला और एक पुरुष की संदिग्ध गतिविधि और उसमें चार नाबालिग बच्चों को बैठे देख ग्रामीण भड़क गए।आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की कार को घेरकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह काबू किया।

 

घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ की है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को शक हुआ कि एक युवक बच्चा चुराने की कोशिश कर रहा है।  सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की और उसकी कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। भारी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक के साथ की मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिये।

ग्रामीणों ने कार के साथ की तोड़फोड़

Sonbhadra: सड़क जर्जर, दुर्घटनाएं बढ़ीं, सोनभद्र में स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री से की ये मांग, पढ़ें पूरी खबर

बताया जा रहा है कि युवक कार में चार किशोरों को बैठाकर घुमाने निकला था। इस दौरान किसी की नजर कार में बैठे बच्चों पर पड़ गई। इस बात की सूचना आसपास के ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई और वह मौक पर पहुंच गए।  चालक ने बताया कि उन बच्चों के माता-पिता उसके यहां करते हैं।

मौके पर जुटी ग्रामीणों की आक्रोशित भीड़

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, ओवरलोड ट्रक से गिरा कोयला, बाइक सवार युवक की मौत; जानें आगे की कहानी

पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों और बच्चों को थाने ले गई, जहां उनसे देर रात तक पूछताछ जारी थी। वहीं उनकी बताई गई बातों की सत्यता जांचने के लिए बच्चों के परिवार वालों को बुलाया गया था। वाहन में मौजूद मिले बच्चे बीजपुर क्षेत्र के आदिवासी परिवारों के बताए जा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला कराया शांत कराया।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 22 March 2026, 1:09 AM IST