
DIG शैलेश पांडे ( फोटो सोर्स, डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में पुलिस प्रशासन की सक्रियता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आगरा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश पांडे दो दिवसीय दौरे पर मैनपूरी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले मैनपुरी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की स्थिति और फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो सके।
इसके बाद DIG शैलेश पांडे ने मैनपुरी पुलिस लाईन का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था, अनुशासन और प्रशिक्षण गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए।
Maharajganj: उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में आनंदनगर नगर पंचायत में नव-सभासदों ने ली शपथ, पढ़ें पूरी खबर
DIG ने यह भी कहा कि मजबूत और अनुशासित पुलिस बल ही कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाल सकता है।
DIG ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अपने दौरे के दौरान DIG शैलेश पांडे ने शहर के व्यापारियों और पेंशनर्स से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके सुझाव भी लिए। व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
UP STF ने प्रयागराज से दबोचा 50 हजार का इनामी आरोपी, गोवध केस में चल रहा था फरार
दौरे के दौरान DIG ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें विभिन्न शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की गई। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुधारों पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि DIG का यह दौरा मैनपुरी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Location : Mainpuri
Published : 31 March 2026, 3:45 PM IST