महराजगंज में DM का बड़ा फैसला, IAS शिवम कुमार बने सदर SDM; अवनीश त्रिपाठी समेत कई अफसरों का ट्रांसफर

महराजगंज में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनहित और शासकीय कार्यहित को देखते हुए एसडीएम और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट IAS शिवम कुमार को सदर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 29 August 2026, 9:28 PM IST

Maharajganj : जनपद में शनिवार को प्रशासनिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई, जब जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने एसडीएम और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल का आदेश जारी किया। जनहित और शासकीय कार्यहित का हवाला देते हुए जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है।

IAS शिवम कुमार को मिली सदर तहसील की कमान

सबसे बड़ा बदलाव सदर तहसील में किया गया है। नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट IAS शिवम कुमार को तत्काल प्रभाव से उपजिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात किया गया है। सदर तहसील जिले की प्रमुख तहसीलों में शामिल है। जहां राजस्व मामलों, भूमि विवाद, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों का दबाव रहता है। ऐसे में युवा आईएएस अधिकारी को सदर की जिम्मेदारी मिलना प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, अब तक सदर एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे अवनीश त्रिपाठी को हटाकर उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट निचलौल बनाया गया है।

सिद्धार्थ गुप्ता और विजय यादव को नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसडीएम निचलौल रहे सिद्धार्थ गुप्ता को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महराजगंज की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) फरेन्दा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, कलेक्ट्रेट महराजगंज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पद पर तैनात विजय यादव को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निचलौल बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद से जुड़े प्रश्नों के अलावा नेहरू युवा केंद्र, खेलकूद, अल्पबचत और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित कार्य भी शामिल किए गए हैं।

जीतेन्द्र कुमार को मिली कई अहम जिम्मेदारियां

प्रशासनिक कार्यविभाजन में डिप्टी कलेक्टर महराजगंज जीतेन्द्र कुमार को भी कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्हें अपर उपजिलाधिकारी सदर के वर्तमान पद के साथ उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी महराजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

स्वास्थ्य योजनाओं में पिछड़ा महराजगंज! DM ने लगाई फटकार, अफसरों पर कार्रवाई की तलवार

इसके अलावा कलेक्ट्रेट के संबंधित डीआरओ कोड के लिए आहरण एवं वितरण अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। जीतेन्द्र कुमार को विधानसभा पनियरा-319 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जन सूचना अधिकारी कलेक्ट्रेट, ऑडिट, नजूल भूमि, शत्रु एवं निष्क्रांत संपत्ति, वन बंदोबस्त, सीलिंग, जांच, प्रमाण पत्र और पेंशन-लोकतंत्र समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

तीन तहसीलों में नए तहसीदारों की तैनाती

एसडीएम स्तर के फेरबदल के साथ तहसील स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। आदेश के अनुसार जीतेन्द्र कुमार त्रिपाठी को तहसीलदार (न्यायिक) निचलौल, कुन्दन वर्मा को तहसीलदार (न्यायिक) नौतनवां और ऋषभ कुमार सिंह को तहसीलदार (न्यायिक) फरेन्दा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  29 August 2026, 9:28 PM IST