चंदौली में बड़ा एक्शन: गौ-तस्कर STF के चढ़ा हत्थे, बिहार और बंगाल तक फैला था नेटवर्क

उत्तर प्रदेश STF ने चंदौली केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कंटेनर के जरिए पशुओं की तस्करी करता था।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 March 2026, 6:03 PM IST

Chandauli: गौ-तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया है। लंबे समय से फरार चल रहे जिस आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, उसे यूपी STF ने धर दबोचा। आरोप है कि यह शख्स कंटेनर के जरिए अवैध तरीके से पशुओं की तस्करी करवाता था और उन्हें अलग-अलग राज्यों में भेजता था। पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं।

STF की कार्रवाई में बड़ी सफलता

चंदौली जिले में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश थी। आरोपी आरिफ हुसैन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार मिल रही इनपुट के आधार पर STF की टीम सक्रिय हुई और आखिरकार 9 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी ग्रेटर नोएडा स्थित STF कार्यालय क्षेत्र से की गई।

मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र से आये सैकड़ों लोगों की भीड़ अचानक पहुंची थाने, पुलिस के छूटे पसीने; जानिये हैरान करने वाला मामला

कैसे चलता था तस्करी का नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि आरिफ हुसैन अपने साथी हसीब के साथ मिलकर लंबे समय से गौ-तस्करी के धंधे में लगा हुआ था। हसीब पहले से ही इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसी के जरिए आरिफ इस नेटवर्क में शामिल हुआ। आरिफ ने इस काम के लिए अपने नाम से एक कंटेनर भी खरीदा था। जिसका इस्तेमाल पशुओं की तस्करी के लिए किया जाता था। इसी कंटेनर में पशुओं को भरकर गैंग के अन्य सदस्यों को सौंप दिया जाता था, जो उन्हें अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाते थे।

जंगलों से पशु लाकर भेजे जाते थे दूसरे राज्य

जांच में यह भी सामने आया कि मई 2024 में आरोपी ने कानपुर क्षेत्र के जंगलों से गौवंशीय पशुओं को इसी कंटेनर में भरकर अपने गैंग के सदस्यों के जरिए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा था। उस दौरान चंदौली पुलिस ने गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़कर जेल भेज दिया था, लेकिन आरिफ मौके से फरार हो गया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।

चंदौली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल से लौट रहे स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर हालत में भर्ती

आगे की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपी को चंदौली थाने में दर्ज मुकदमा के तहत गौ हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में दाखिल किया गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, साथियों और अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 10 March 2026, 6:03 PM IST